फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा की रचना सुरेंद्र सिंह बनी सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Mon, 12 Feb 2024 04:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP News: जिला पंचायत सीहोर में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही कवायद के बीच में भारतीय जनता पार्टी की रचना सुरेंद्र सिंह मेवाडा को जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिया गया। वे जिला पंचायत के वार्ड नंबर पांच से सदस्य हैं। इससे पहले हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य राजू राजपूत के नाम पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह बनी सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अध्यक्ष पद को लेकर राजू राजपूत ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया, लेकिन अचानक हुए घटनाक्रम के बाद स्थितियां सुरेंद्र सिंह के पक्ष में हो गई। दरअसल, भाजपा के चार जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी जता रहे थे। इसमें जलज यदुराज चौहान, राजू राजपूत, रचना सुरेंद्र सिंह सहित एक अन्य सदस्य शामिल थे। बताया जा रहा है कि रचना सुरेंद्र सिंह के पास में चार सदस्य थे। इसी दौरान उन्होंने विरोध जताते हुए खुद का नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे कर दिया।

विज्ञापन


इसी तरह अन्य सदस्यों ने भी राजू राजपूत के नाम पर आपत्ति जताई और क्रॉस वोटिंग की धमकी भी दी। सूत्र बता रहे हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकित हुए सुरेंद्र सिंह  को कांग्रेस के चार सदस्यों का भी समर्थन था। वह कांग्रेस के चार सदस्य और अपने चार सदस्यों के साथ में बहुमत के साथ अध्यक्ष पद की दौड़ में अपने आप को आगे मान रहे थे। इधर कांग्रेस खेमे ने भी अध्यक्ष पद को लेकर तमाम प्रयास किया, लेकिन बहुमत जुटाने में असफल रहे।

बहुमत नहीं जुटा सके
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग से पहले सभी सदस्यों को भोपाल से स्पेशल बस में पहले सीहोर के एक रिसॉर्ट लाया गया। यहां पर बैठकर मंथन हुआ। भाजपा ने अधिकृत नाम राजू राजपूत का घोषित किया था, लेकिन रचना सुरेंद्र सिंह भी अड़े रहे। इसी बीच उन्होंने जिला पंचायत पहुंचकर अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया था। बाद में सभी सदस्य भी जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। इसके बाद राजू राजपूत ने भी अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश सक्सेना भी यहां पर मोर्चा संभाले हुए थे, लेकिन बहुमत नहीं जुटा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें