फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: वाटर पार्क में डूबने से भोपाल के नौ वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने बालक के नेत्रदान किये

Sun, 05 May 2024 05:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore: भोपाल-इंदौर हाइवे पर स्थित क्रिसेंट वाटर पार्क में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक 9 वर्षीय बालक स्वीमिंग पूल में खेलते-खेलते पानी में डूब गया। बालक अपने परिवार के साथ वाटर पार्क आया था। मां ने मेडिकल फैसिलिटी नहीं मिलने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में आम दिनों में वाटर पार्क में बहुत भीड़ रहती है और वीकेंड पर यह भीड़ दोगुनी ज्यादा हो जाती है। जानकारी अनुसार भोपाल के रहने वाले गौरव राजपूत का पेपर ट्रेडिंग का बिजनेस है। वे रविवार सुबह पत्नी अर्चना, 9 साल के बेटे आरुष, 2 साल के बेटे आरव और अपनी भाभी के साथ क्रीसेंट वाटर पार्क आये थे। आरुष वाटर पार्क में कम पानी वाले हिस्से में तैर रहा था। गौरव ऊपरी हिस्से में स्लाइडर पर थे। खेलते-खेलते आरुष पानी में डूब गया। 

आरुष की मां का आरोप है कि हादसे के बाद उन्हे मेडिकल फैसिलिटी नहीं मिली। जैसे तैसे बालक को लेकर परिवार के लोग सीहोर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मृतक की आंखें परिवारजनों ने दान करने का निर्णय लेते हुए नेत्रदान किया। मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन


खुशी मनाने आए थे मिला बहुत बड़ा दुख
बालक के पिता गौरव राजपूत ने बताया कि आरुष भोपाल के साकेत नगर स्थित निजी स्कूल से तीसरी कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। संडे एंजॉय करने वाटर पार्क आए थे। बच्चा कम पानी वाले स्विमिंग पूल में एंजॉय कर रहा था। वहां अचानक बच्चा बेहोश हो गया। हमें पता भी नहीं था कि जहां हम इंजॉय करने आए थे लेकिन उनके भाग में बड़ा दुख जुड़ गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें