फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में पाया दूसरा स्थान

Mon, 21 Feb 2022 11:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिले ने 79.69 फीसदी शिकायतों का निराकरण किया जबकि छिंदवाड़ा जिले ने 80.07 फीसदी शिकायतों का निराकरण कर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
सीहोर जिले ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में पाया दूसरा स्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले ने सीएम हेल्पलाइन की 79.69 प्रतिशत शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बीते दिनों कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर के निर्देश पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए निरंतर कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया था। 
विज्ञापन


सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए राज्य स्तर पर की जाने वाली ग्रेडिंग में शिकायतों के समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण को सर्वाधिक वेटेज दिया जाता है। सीहोर जिले में 4728 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनका जिले ने 79.69 फीसदी निराकरण किया। वहीं, छिंदवाड़ा जिले ने 80.07 प्रतिशत शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। 

कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के लिए सभी अधिकारियों को लगातार प्रेरित करते रहे। कार्यशाला में सभी विभागों के अधिकारियों का मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग के साथ ही नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर प्रगति वर्मा एवं सीएम हेल्पलाइन की नोडल अधिकारी ममता दुबे पाण्डे को दी गई थी। दोनों अधिकारियों ने सतत शिकायतों के निराकरण की मॉनिटरिंग की और निराकरण में कठिनाई आने पर संबंधित अधिकारियों को सहयोग किया।
विज्ञापन


कार्यशाला के जरिए दूर किए गए गतिरोध
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कार्यशाला आयोजित कर शिकायतों में आने वाले गतिरोध को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता प्रदान की। तकनीकी सहयोग के लिए लोक सेवा प्रबंधन और एनआईसी के अधिकारियों को भी कार्यशाला में बैठाया गया। जिसके सार्थक परिणाम के रूप में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर आ गया।

अधिकारियों ने किए सराहनीय प्रयास
 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से प्रयास किए। अधिकारियों ने हितग्राहियों से लगातार संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं को जाना और संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराया। वरिष्ठ कार्यालयों से भी निराकरण के लिए प्रयास किए। 

शिकायतकर्ताओं से मिलकर जानी समस्याएं
अधिकारियों ने सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों के लिए फील्ड में जाकर शिकायतकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना, जिससे समस्याओं का निराकरण करने में सहायता मिली। हितग्राहियों ने अधिकारियों के फील्ड में आकर शिकायतों का निराकरण करने की सराहना की। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें