फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर रुद्राक्ष वितरण: श्रद्धालुओं का संशय खत्म, 2 अप्रैल से अगले छह महीने तक पंजीयन के आधार पर बांटे जाएंगे रुद्राक्ष

Sat, 05 Mar 2022 02:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

अभिमंत्रित 11 लाख 51 हजार रुद्राक्ष कुबेरेश्वर धाम से हिंदी माह चैत की प्रतिपदा (2 अप्रैल) से अगले छह माह तक हर रोज पंजीयन के आधार पर कुबरेश्वर धाम से ही वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
रुद्राक्ष वितरण को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के चर्चित रुद्राक्ष वितरण को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अभिमंत्रित 11 लाख 51 हजार रुद्राक्ष कुबेरेश्वर धाम से छह माह में हर रोज पंजीयन के आधार पर श्रद्धालुओं को वितरित किए जाएंगे। रुद्राक्ष वितरण में एक साथ भक्त नहीं पहुंचें इसके लिए भी योजना बनाई गई है। शिव महापुरण समापन के बाद रुद्राक्ष वितरण चैत माह की प्रतिपदा (2 अप्रैल) से शुरू किया जाएगा, जो अगले छह माह तक चलेगा।
विज्ञापन


बता दें कि सीहोर में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा के पहले दिन ग्राम चितावलिया हेमा कुबेरेश्वर धाम में लाखों लोग पहुंच गए थे। इससे इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे घंटों तक जाम रहा। इसके बाद कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने व्यास पीठ से अपील करते हुए श्रद्धालुओं को लौटने को कहा था और रुद्राक्ष महोत्सव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। रुद्राक्ष वितरण को लेकर श्रद्धालुओं में संशय बना हुआ था। अब ये संशय खत्म हो गया है।

पंडित मिश्रा ने बताया कि अभिमंत्रित 11 लाख 51 हजार रुद्राक्ष कुबेरेश्वर धाम से हिंदी माह चैत की प्रतिपदा (2 अप्रैल) से अगले छह माह तक हर रोज पंजीयन के आधार पर कुबरेश्वर धाम से ही वितरित किए जाएंगे। एक साथ भक्तों का भीड़ एकत्रित नहीं हों, व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए अगले 6 माह तक रुद्राक्ष वितरण करने की व्यवस्था की गई है। कुबरेश्वर धाम पर रुद्राक्ष वितरण के लिए एक अलग से स्टॉल बनाया जाएगा, जहां लोगों के परिचय पत्र के आधार पर पंजीयन किया जाएगा ताकि हर एक व्यक्ति को रुद्राक्ष का आसानी से वितरण हो सके। यदि इसके बाद भी रुद्राक्ष कम पड़े तो और अभिमंत्रित रुद्राक्ष की अतिरिक्त व्यवस्था कर श्रद्धालुओं को दिए जाएंगे।
विज्ञापन


अभी भी लोग रोजाना पहुंच रहा कथा सुनने
कुबेरेश्वर धाम में चल रहे सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में पांचवें दिन भी बड़ी संख्या में शिवभक्त कथा सुनने पहुंचे थे। जहां पर मप्र सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु रोजाना पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को करीब 80 हजार से अधिक श्रद्धालु ने कथा का श्रवण कर धर्म लाभ लिया। जैसे-जैसे कथा समापन की ओर बढ़ रही है, यहां पर दिन ब दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिसको लेकर पार्किंग स्थल आधा से एक किमी दूर तक आठ से दस जगह खेतों में बनाई गई हैं, जहां बड़े वाहन पार्क किए जाएंगे, वहीं श्रद्धालुओं के लिए तीन नए पंडाल बनाए गए हैं, जिनमें एलईडी लगाई गई है। यहां भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालु बैठककर कथा सुन सकेंगे।
 
सियासत अब भी हावी, विधायक ने कहा- दुनिया की कोई ताकत रुद्राक्ष बांटने से नहीं रोक सकती
शिव महापुराण में हर दिन कांग्रेस व भाजपा के बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। यहां पर इछावर विधायक करण सिंह वर्मा पहुंचे, जिन्होंने कथा वाचक प्रदीप मिश्रा से अभिनंदन कर आशीर्वाद लेते हुए मंच से कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत रुद्राक्ष वितरण से नहीं रोक सकती है। साथ ही व्यास पीठ से माफी मांगते हुए कहा कि यदि मुझसे कोई भूल हो गई हो तो माफ कर दीजिए। यहां शिव का राज है और शिव भक्तों पर अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें