Sehore: सीहोर नगर पालिका कार्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
नगर पालिका सीहोर द्वारा स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एवं समाजसेवी अखिलेश राय को बनाया गया है। साथ ही नगर पालिका ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सीहोर प्रतियोगिता के तहत वार्ड रैंकिंग का आयोजन किया गया। नपा द्वारा इस तरह की प्रतियोगिता और रैकिंग किए जाने की पहली बार पहल की गई है।
जानकारी के अनुसार स्वच्छ सीहोर प्रतियोगिता में स्वच्छ होटल क्रीसेंट (पुराना), स्वच्छ स्कूल ब्लू बर्ड, स्वच्छ हॉस्पिटल जिला चिकित्सालय, स्वच्छ रहवासी संघ पारस विहार, स्वच्छ कॉलोनी चाणक्यपुरी, स्वच्छ सरकारी कार्यालय जिला पंचायत, स्वच्छ बाजार सर्राफा बाजार, स्वच्छ मोहल्ला वार्ड 21, स्वच्छ बैक एसबीआई मुख्य शाखा, सीएसआर गतिविधियों में सहयोग करने वाले एचडीएएफसी बैंक को बेस्ट सीएसआर पार्टनर के सम्मान से पुरस्कृत किया गया एवं एनजीओ तथा स्वच्छ स्वसहायता समूह को अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता का सम्मान पत्र दिया गया। साथ ही नगर पालिका द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अंतर्गत दिनांक 25 दिसंबर 2021 को स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव के तहत टाउनहाल में गीत संगीत, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो को भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में पुरस्कारों का वितरण किया गया।
नगर पालिका सीहोर द्वारा स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एवं ब्रांड एंबेसेडर समाजसेवी अखिलेश राय को बनाया गया है। इनके द्वारा स्वच्छता के प्रति विभिन्न जन-जागरूकता संदेश लोगों को दिए जा रहे हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा स्वच्छता का वीडियो जारी कर लोगों से घरों से ही गीला-सूखा कचरा पृथक कर डोर-टू-डोर कचरा वाहनों को दिए जाने के लिए एवं अपने आस-पास साफ-सफाई रखने के लिए अपील की गई। समाज सेवी अखिलेश राय द्वारा भी लोगों को साफ-सफाई तथा कोविड-19 रोकथाम के प्रति संदेश देकर अपील की गई। जिनकी लोगों द्वारा सराहना कर प्रतिक्रिया दी गई।