जिला अस्पताल में विधायक सुदेश राय तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने परिसर में शिलान्यास किया।
- फोटो : अमर उजाला
सीहोर के जिला चिकित्सालय के 200 से 300 बिस्तर उन्नयन भवन का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल शिलान्यास किया। इससे मरीजों और अधिक सुविधा मिलने लगेगी। अस्पताल के उन्नयन का कार्य 20 करोड़ की लागत से होगा।
जिला अस्पताल में विधायक सुदेश राय तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने परिसर में शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि जिला चिकित्सालय के उन्नयन से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और पहले से अधिक और बेहतर सेवाएं नागरिकों को मिलेंगी। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने से अस्पताल में मानव संसाधन भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के उन्नयन का लाभ जिले के लोगों को मिलेगा।