फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: पार्वती नदी पर रेत का अवैध खनन तथा परिवहन करते 2 पॉकलेन एवं 16 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े

Sat, 26 Feb 2022 06:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर की पार्वती नदी पर रेत का खनन करने पर राजस्व एवं पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। रेत खनन और परिवहन करते 2 पॉकलेन एवं 16 ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े हैं।
 
विज्ञापन
राजस्व एवं पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर की पार्वती नदी पर रेत का खनन करने पर राजस्व एवं पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। रेत खनन और परिवहन करते 2 पॉकलेन एवं 16 ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े हैं।
विज्ञापन


जिलेभर में रेत के अवैध खनन पर रेत कंपनी ने रोक लगा रखी है, लेकिन फिर भी कई स्थान ऐसे हैं, जहां से अवैध रेत का कारोबार बेधड़क संचालित हो रहा है। ऐसा ही अवैध रेत का खनन पार्वती नदी पर भी किया जा रहा है। जिले में रेत सहित अन्य अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में पार्वती नदी से रेत का अवैध खनन करते हुए पॉकलेन एवं ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए हैं। ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए 02 पॉकलेन एवं 16 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर अहमदपुर थाने में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें