फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: नशे में धुत युवकों ने बीच सड़क पर मचाया हुड़दंग, महिलाओं से छेड़छाड़, पुलिस से की झूमाझटकी

Sun, 13 Feb 2022 12:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मछली पुल से लेकर आराकश मोहल्ला के बीच नशे में धुत युवकों ने खूब हुड़दंग मचाया। उन्होंने यहां से निकलने वाले लोगों को परेशान किया। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। एक कार चालक, एक गैस एजेंसी के कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी के साथ झूमाझटकी की।
 
विज्ञापन
नशे में डूबे युवकों को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के मछली पुल से लेकर आराकश मोहल्ला के बीच नशे में धुत युवकों ने खूब हुड़दंग मचाया। उन्होंने यहां से निकलने वाले लोगों को परेशान किया। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। एक कार चालक, एक गैस एजेंसी के कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी के साथ झूमाझटकी की। इस हंगामे से डर कर लोगों ने सड़क पर आना-जाना बंद कर दिया। जिससे जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ भी इन्होंने झूमाझटकी की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम मछली पुल पर आराकश मोहल्ला निवासी पांच युवकों करण रैयकवार, महेश जाटव, अभिषेक, अनुराग मंगरोजिया और नीरज जावट ने दारू पी। इसके बाद आरोपितों का मछली पुल पर ही किसी व्यक्ति से विवाद किया। जिसके बाद इनकी मारपीट भी हुई। मारपीट के बाद युवक वहां से मछली पुल और आराकश मोहल्ला के बीच सड़क पर आ गए और लोगों को परेशान करने लगे। पहले उन्होंने एक कार चालक को रोका और उसके साथ मारपीट की। फिर उन्होंने वहां से निकल रहे गैस सिलेंडर डिलीवरी बाय को रोक कर मारपीट कर उससे रुपयों की मांग कर अड़ीबाजी की। इसके बाद वे वहां लगातार हंगामा करते रहे। इस दौरान यहां से गुजर रही महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ कर रहे थे। जिससे लोग डर गए। डरे हुए लोगों ने वहां से निकलना बंद कर दिया। जिससे वहां जाम लग गया। इसकी सूचना पुलिस को वहां मौजूद लोगों ने दी।

पुलिसकर्मी के साथ भी झूमाझटकी
सूचन पर मौके वहां पुलिस टीम पहुंची। वहां पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ भी वो झूमाझटकी करने लगे। जिसके बाद वहां बीटा-टू के दो पुलिसकर्मी और पहुंच गए। उन्होंने पांचों युवकों को पकड़ा और कोतवाली थाने लेकर आए। जहां उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। बीटा-टू के जवान शैतान सिंह और चंद्रपाल उन्हें थाने तक लेकर आए। जहां उन पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें