फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: पेड़ में लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Mar 2022 01:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में एक युवक का शव पेड़ में लटका मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पेड़ में लटका मिला युवक का शव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में एक पेड़ में युवक का शव लटका मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश की शिनाख्त राहुल कीर पिता किशोर के रूप में की गई है। मृतक ग्राम इमलाड़ा का रहने वाला था और वर्तमान में नसरुल्लागंज क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।  
विज्ञापन


शव को देखकर युवक की आत्महत्या का अंदाजा लगाया जा रहा है। शव के पास से मोटर साइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस ने कॉल डिटेल से खुलासा होने की बात कही है। 

युवक के लटके होने की सूचना गुरुवार सुबह पुलिस को खेत मालिक ने दी थी। खेत मालिक ने फोन पर सूचना दी कि नगर के पास पंप से जाने वाले मार्ग पर बने खेत में युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें