फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: महिला के साथ मारपीट कर जबरदस्ती खेत से फसल काट ले गया दबंग, एसपी-कलेक्टर से शिकायत

Mon, 04 Apr 2022 06:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर के कुरावर गांव में दबंग किसान की फसल काटकर ले गया। विरोध करने पर उसके परिवार से मारपीट की गई। अब किसान परिवार कार्रवाई की मांग लेकर एसपी-कलेक्टर को आवेदन देने पहुंचा है। बताया जाता है कि खेत पर कब्जे की बात को लेकर विवाद हुआ है। 
विज्ञापन
घटना जावर थाना क्षेत्र के कुरावर गांव की है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में महिला किसान के साथ मारपीट कर दबंग अतिक्रमणकर्ता द्वारा जबरदस्ती खेत से गेहूं की फसल काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना जावर थाना क्षेत्र के कुरावर गांव की है। फरियादी महिला किसान और उनके पति, बेटे ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर और एसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने और अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
फरियादी किसान गोरेलाल सरदारसिंह ने कलेक्ट्रेट में नजूल तहसीलदार पूर्णिमा शर्मा को बताया कि हमारे स्वामित्व अधिपत्य की भूमि 3. 49 एकड़ खसरा क्रमांक 47 / 1 / 2, गांव के पास स्थित है। इस भूमि के भाग 0.70 डेसीमल पर बाबूलाल ने कब्जा कर लिया था। जिस पर न्यायालय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग- 2 आष्टा के आदेश के अनुसार 18 सितंबर 2007 को बाबूलाल को बेदखल किया गया था। बावजूद बाबूलाल कोर्ट का आदेश नहीं मानते हुए गोरेलाल के द्वारा बोई गई गेहूं की फसल को काट ले गया। विरोध करने पर बाबूलाल और उसके बेटों देवराज, धर्मेंद्र ने मेरे पुत्र जितेंद्र और पत्नि रुकमणी के साथ डंडे से मारपीट की गई। जिससे रुकमणी बाई का हाथ टूट गया, जितेंद्र को भी गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में जावर थाना पुलिस द्वारा आरोपी बाबूलाल गाडरी, देवराज और धर्मेंद्र के खिलाफ मामला कायम लिया है, लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें