फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: आष्टा पुलिस ने किया कई चोरियों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल और हथियार जब्त

Sat, 19 Feb 2022 04:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले की आष्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आष्टा पुलिस ने नगर में हुई कई चोरियों का खुलासा किया। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस के साथ करीब चार लाख रुपये का चोरी का माल जब्त किया गया।
 
विज्ञापन
पुलिस ने चोरों से लाखों का माल जब्त किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले की आष्टा पुलिस ने दो ऐसे चोरों को पकड़ा है, जिन्होंने नगर में सात चोरियों को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस के साथ करीब चार लाख रुपये का चोरी का माल जब्त किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मालवीय नगर में किराए के मकान में दो संदिग्ध लोग रह रहे हैं। जो चोरी में लिप्त हो सकते हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश दी। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों ने नगर में कुल सात स्थानों पर चोरी करना कबूल किया है। घर की तलाशी में सोन- चांदी के आभूषण सहित देशी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ कुल 4 लाख रुपये से ज्यादा का मसरुका जब्त किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें