फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: एसडीएम पर आदिवासी महिला जनप्रतिनिधि के साथ अभद्रता करने के आरोप, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Mar 2023 09:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मानपुर में पदस्थ एसडीएम पर अभद्रता का आऱोप लगा है। आरोपों के मुताबिक एसडीएम ने आदिवासी महिला जनप्रतिनिधि के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है। सार्वजनिक रूप से उन्हें अपमानित भी किया गया है। 
विज्ञापन
एसडीएम के खिलाफ शिकायती पत्र कलेक्टर को सौंपा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में एक बार फिर से आदिवासी महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसडीएम ने  आदिवासी महिला जनप्रतिनिधि के साथ अभद्रता की है। मामले में कांग्रेस के नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के मानपुर जनपद का बताया गया है। मानपुर में पदस्थ एसडीएम पर अभद्रता का आऱोप लगा है। आरोपों के मुताबिक एसडीएम ने आदिवासी महिला जनप्रतिनिधि के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है। सार्वजनिक रूप से उन्हें अपमानित भी किया गया है। 

दरअसल यह पूरा मामला बीते 22 मार्च का है, जहां मानपुर तहसील के ग्राम झालं के एक वृद्ध को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा में एक बाघ ने हमला कर उसे मार दिया था। जहां बाघ के द्वारा मौत के घाट उतार दिया था। इन सब बातों से नाराज परिजन और ग्रामीण एकत्रित होकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे थे। 
विज्ञापन


हालांकि इसी दौरान जनप्रतिनिधि होने के नाते जनपद सदस्य आदिवासी महिला रोशनी सिंह पहुंच गईं। वे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों से आम ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर बात करना चाह रही थीं। साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर का भी इंतजार किया जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मानपुर तहसील में पदस्थ एसडीएम नेहा सोनी वहां पहुंच गईं और विरोध कर रहे लोगों से बहस करने लगीं। 

ग्रामीण एसडीएम से बात करने की बजाय कलेक्टर के आने की मांग कर रहे थे। इस दौरान एसडीएम नेहा सोनी ने ग्रामीणों की तरफ से बात कर रही महिला जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य रोशनी सिंह के साथ बड़ी अभद्रता की गई। आरोप है कि साथ ही इसी दौरान जनप्रतिनिधि से उन्होंने जातिसूचक शब्दों का उपयोग किया। 

इतना ही नहीं महिला जनप्रतिनिधि रोशनी सिंह का आरोप है कि एसडीएम नेहा सोनी ने उनके साथ ना सिर्फ अभद्रता पूर्वक बात की है। बल्कि उनकी सारी आदिवासी जाति के खिलाफ भी टिप्पणी भी की है। इन सभी बातों से नाराज होकर जनपद सदस्य रोशनी सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर डॉ. केडी त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर एसडीएम पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जनपद सदस्य के द्वारा यह भी कहा गया है कि एसडीएम के ऊपर कार्रवाई नहीं किए जाने की स्थिति में वह वृहद रूप से आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें