फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधिया का रेल मंत्री को खत: नैरोगेज ट्रेन की नीलामी रोकने का आग्रह, कहा- नैरोगेज को हेरिटेज टूरिस्ट की तरह चलाएं

Wed, 16 Feb 2022 01:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नैरोगेज ट्रेन की नीलामी रोकने का आग्रह किया है। उन्होंने मांग की है कि इस ऐतिहासिक ट्रेन के जरिए अंचल में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है।
 
विज्ञापन
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि दुनिया की सबसे लंबी दूरी तय करने बाली और 100 साल से अधिक पुरानी नैरोगेज ट्रेन की विरासत को हेरिटेज टूरिस्ट ट्रेन के रूप में सहेजा जा सकता है। उन्होंने इस ग्वालियर-श्योपुर नैरोगेज ट्रेन के कोच और इंजन की नीलामी पर रोक लगाने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि इस ऐतिहासिक ट्रेन के जरिए अंचल में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। ग्वालियर नगर में प्रस्तावित हेरिटेज ट्रेन या मेट्रों ट्रेन के विषय में जब तक अंतिम निर्णय नहीं हो जाता है तब तक इन कोचों की नीलामी न की जाए।
विज्ञापन


रेल मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि ग्वालियर महानगर में रियायत कालीन नैरोगेज ट्रैन की विरासत सरंक्षित रहे और नगर के नागरिकों को परिवहन सुविधा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को पर्यटन की दृष्टि से भी इसका लाभ मिले, इसके लिए वह पिछले काफी समय से प्रयासरत हैं। इसको लेकर लगातार वह ग्वालियर नगर में मेट्रों ट्रेन या टूरिज्म डिपार्टमेंट के माध्यम से नगर के पुराने नैरोगेज ट्रैक पर ट्रेन चलाने के लिए योजना तैयार करने की मांग कर चुके हैं, जिसको लेकर मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन फिजियबिल्टी स्टडी करने के लिए भेजा है और जिसका कार्य प्रगति पर है। इस उद्देश्य से केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सहयोग से अभी शहर का कंपरेन्सिव मोबिलिटी प्लान बनाने का कार्य भी प्रगति पर है, जो कि आगामी 4 महीने में पूर्ण हो जाएगा। इसके आधार पर ग्वालियर नगर में नैरोगेज हैरिटेज ट्रैन और मेट्रो ट्रेन आदि के संचालन के लिए ट्रेनों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधिया ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि ग्वालियर नगर में प्रस्तावित हेरिटेज ट्रैन या मेट्रों ट्रेन के विषय में जब तक अंतिम निर्णय नहीं हो जाता है तब तक कृपया नैरोगेज के कोचों की नीलामी न की जाए। यदि सकारात्मक निर्णय होता है तो उक्त कोचों और रेल इंजिन की ज़रूरत पड़ेगी, इसलिए इस नीलामी प्रक्रिया को अविलंब रोका जाना आवश्यक है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें