खुले में चल रहा प्राथमिक स्कूल
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के खंड में एक प्राथमिक स्कूल बिना इमारत के चल रहा है। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी का कहना है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। जिले के अधिकांश स्कूलों के लिए भवनों का निर्माण किया गया है। यदि कोई स्कूल बिना इमारत के चल रहा है तो हम इसके लिए निर्माण का प्रयास करेंगे।
वहीं, कटनी जिले में भी एक स्कूल बिना इमारत के चल रहा है। यह स्कूल छह साल पहले शुरू हुआ था। कटनी के मुख्य शिक्षा अधिकारी जगदीश चंद्र गोमो ने कहा, मैंने स्वयं स्थिति का संज्ञान लिया है।विद्यालय का निर्माण जल्द ही शुरू होगा तथा उसके लिए हरसंभव मदद दी जाएगी।
स्कूल इमारत उपलब्ध नहीं होने के कारण छात्रों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के एक शिक्षक ने मंगलवार को बताया कि यह स्कुल ग्राम कैलावाड़ा कला में है। स्कूल 2014 में शुरू हुआ था। हमारे सिर पर छत नहीं है। हम गर्मियों और बरसात के मौसम में बहुत सारी समस्याओं का सामना करते हैं।
उन्होंने कहा, हम उचित सुविधाएं प्रदान करने का अनुरोध कर रहे हैं ताकि इन छात्रों की पढ़ाई को नुकसान न हो। इसपर अधिकारियों ने मदद का आश्वासन दिया है।