फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर बचाई जिंदगी: छतरपुर में युवक ने बीमार कैदी को दिया रक्त  

Fri, 04 Feb 2022 09:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के नौगांव में एक युवक ने कैदी को रक्तदान कर मिसाल पेश की। कैदी को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया था। रक्त मिलने के बाद अब उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
कैदी को रक्तदान करता रक्तवीर सेवादल का सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में एक युवक ने बीमार कैदी को रक्तदान कर मिसाल पेश की है। रक्तवीर सेवा दल के नाम से संचालित रक्तदान दल के सदस्य जब भी लोगों को खून की आवश्यकता होती है मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद करते हैं और उनकी जिंदगी बचाते हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाज भी सेवा दल के सदस्य लोगों की सेवा करने में जुटे हैं।  
विज्ञापन


जिले के नौगांव उपजेल में विचाराधीन कैदी प्रदीप सेन को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी स्थिति गंभीर थी। मरीज को दो यूनिट रक्त की तुरंत आवश्यकता थी। जिला प्रबंधन ने किसी तरह उसे एक यूनिट बल्ड उपलब्ध करा दिया लेकिन और रक्त नहीं  मिल पा रहा था। ऐसे में रक्तवीर सेवा दल के सदस्यों से संपर्क किया गया। रक्तवीर सेवा दल के सदस्य अमित कोरोना संक्रमित होने की वजह से मदद के लिए नहीं पहुंच सके तो उन्होंने अपने एक साथी नीरज निरंजन को अस्पताल में भेज कैदी को रक्त उपलब्ध कराया। कैदी को समय पर रक्त मिलने से अब उसकी हालत में सुधार आ रहा है। रक्त ना मिलने के कारण पहले उसे बार-बार दूसरे अस्पतालों में रिफर किया जा रहा था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें