सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी चौकी समीप चौराहे पर रविवार को वीरपुर गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक, वीरपुर निवासी महेंद्र कुशवाहा की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मृतक का संबल कार्ड न बनने की वजह से परिवार को अंत्येष्टि सहायता राशि नहीं मिल सकी, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और चक्का जाम किया।
ग्रामीणों का कहना था कि कई बार आवेदन व प्रयास करने के बावजूद प्रशासनिक लापरवाही के कारण संबल कार्ड जारी नहीं किया गया। यही वजह रही कि सहायता राशि से मृतक परिवार वंचित रह गया। इस लापरवाही पर परिजन और ग्रामीण गुस्से में आ गए और मृतक के घर से करीब 5 किलोमीटर दूर पोड़ी चौराहे पर शव रखकर विरोध जताते हुए जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कई और लोगों के संबल कार्ड भी अभी पेंडिंग हैं।
दो माह से सचिव नहीं पहुंच पा रहा पंचायत
उचेहरा जनपद के पोड़ी गांव में संबल कार्ड ना बनाने से गांव के लोग नाराज हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सचिव पिछले दो महीने से ग्राम पंचायत में नहीं आया। जिसकी वजह से संबल कार्ड का काम नहीं हो पाया। इससे हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन
परिजनों के चक्काजाम करने के बाद जैसे ही मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को लगी, तो तत्काल मौके पर थाना प्रभारी, एसडीएम और पूरा बल पहुंच गया। जिसके बाद परिजनों को समझाइश दी गई। लेकिन परिजनों ने एक न मानी और चक्काजाम जारी रखा। अंत में समझाइश के बाद जाम खुला। मौके पर पहुंचे सरपंच शिवेन्द्र सिंह ने अंत्येष्टि के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। अंतिम संस्कार के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।
ये भी पढ़ें- UP: छह घंटे में किए पोते के छह टुकड़े... सिर और धड़ मिला पर हाथ-पैर नहीं, इस शख्स के कहने पर दादा ने किया कत्ल
कार्रवाई: सचिव निलंबित
सरपंच शिवेंद्र सिंह ने बताया कि इनके द्वारा संबल कार्ड के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन पोर्टल के तकनीकी कारणों के चलते कार्ड नहीं बन पाया, जिसकी वजह से मृतक को अंत्येष्टि सहायता राशि उपलब्ध नहीं हो पाई थी। मामले के खुलासे के बाद अभी मृतक के परिवार को सहायता राशि दी गई है और इस विषय पर लगातार काम किया जाएगा। संबल कार्ड बनाने में लापरवाही करने पर सचिव को जिला पंचायत सीईओ संजना जैन ने निलंबित किया है।
ये भी पढ़ें- निक्की हत्याकांड में नया खुलासा: कहां है निक्की का फोन? बहन कंचन ने दिया ये जवाब, पुलिस भी चुप; उलझी पूरी कहानी