फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: चित्रकूट कामदगिरि परिक्रमा पथ पर नहीं बिकेगा सामान, गीला नारियल, अगरबत्ती, धूप और कपूर पर प्रतिबंध

Sat, 18 Oct 2025 06:34 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मेले के लिए सीएमएचओ डॉ. एल.के. तिवारी ने एक मेडिकल टीम का गठन किया है, जो नौ प्रमुख स्थलों पर दो पालियों में तैनात रहेगी। एम्बुलेंस सुविधा नियंत्रण कक्ष, सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी और अस्थाई बस स्टैंड पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
चित्रकूट में दीपावली मेले की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में दीपावली मेले के दौरान कामदगिरि परिक्रमा पथ और अन्य धार्मिक स्थलों पर गीले नारियल, अगरबत्ती, धूप और कपूर की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 18 से 22 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने यह कदम श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ और अग्नि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यापारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मेला अवधि के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एल के तिवारी ने एक मेडिकल टीम का गठन किया है। यह टीम नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ नौ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहेगी और दो पालियों में अपनी ड्यूटी निभाएगी।
विज्ञापन




मेडिकल टीम के सदस्य प्रथम मुखारबिंदु, द्वितीय मुखारबिंदु, भरत घाट, हनुमानधारा, सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी, अस्थाई बस स्टैंड और जानकीकुंड चिकित्सालय में उपलब्ध रहेंगे। नियंत्रण कक्ष, प्रथम मुखारबिंदु, सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी और अस्थाई बस स्टैंड पर एक-एक एम्बुलेंस भी मौजूद रहेगी। इसके अतिरिक्त, मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौड़, शीतल सिंह और अशोक कुर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें