फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: SDM बंगले के सामने नायब तहसीलदार की पत्नी से लूट, पत्ता देते ही सब भूल गई विनीता, गहने ले गए बदमाश

Sun, 28 Sep 2025 12:29 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पीड़िता का कहना है कि युवकों ने बातचीत के दौरान पत्ते में कुछ डालकर दिया, जिसके बाद उन्हें होश नहीं रहा। एक महिला चश्मदीद ने भी तेज खुशबू और पीड़िता की अजीब हरकतों का जिक्र किया। सुबह 6.25 बजे हुई इस वारदात की सूचना पुलिस को देर से मिली
विज्ञापन
नायब तहसील की पत्नी के लूट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नागौद का पाश इलाका सिविल लाइन रविवार की सुबह सनसनीखेज वारदात का गवाह बना। यहां एसडीएम बंगले के सामने नायब तहसीलदार राजेंद्र मांझी की पत्नी विनीता मांझी सुबह की सैर पर निकलीं थीं। तभी सूट-बूट में आए दो युवकों ने महज चंद पलों में उन्हें सम्मोहित कर कान की बाली, नाक की नथनी और मंगलसूत्र झटक लिया और आराम से चलते बने।
विज्ञापन


जादू-टोना या सम्मोहन!
विनीता ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक बातचीत करने लगे और फिर उन्होंने किसी पत्ते पर कुछ डालकर दिया। उसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं रहा। होश आने पर गहनों के गायब होने का अहसास हुआ। पीड़िता के बयान से साफ है कि लुटेरों ने किसी तरह के सम्मोहन या नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


चश्मदीद ने बताई कहानी
इस वारदात की गवाह बनीं एक महिला स्वीपर ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि तेज खुशबू के बीच महिला चुपचाप खड़ी थीं। जब उसने कुछ पूछना चाहा तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उसे झाड़फूंक का मामला लगा और वह वहां से हट गई।

यह भी पढ़ें- एमपी में आधी रात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,  18 IAS और 8 SAS अफसरों के तबादले
विज्ञापन


पुलिस को देर से लगी भनक
हैरानी की बात है कि सुबह 6.25 बजे घटी इस वारदात की जानकारी नागौद थाने तक समय पर नहीं पहुंची। सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई तो कंट्रोल रूम ने थाना पुलिस से पूछा। पुलिस ने पहले घटना से अनभिज्ञता जताई। बाद में मामला तूल पकड़ने पर टीम सक्रिय हुई और अब सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जिससे कि चोर का पता लगाया जा सके।

चार माह पहले भी हुई थी वारदात
इसी तरह की घटना चार माह पहले भी नागौद के स्टेट बैंक के सामने हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं से साफ है कि लुटेरे इलाके में सक्रिय हैं और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें