फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna LS Election 2024: केंद्रीय राजनीति में सुपरहिट हुए गणेश सिंह, सतना सीट से लगातार पांचवीं बार जीते चुनाव

Tue, 04 Jun 2024 10:11 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सतना

सार

गणेश सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा को करीब 85 हजार वोटों से हरा दिया है। गणेश सिंह को करीब चार लाख वोट मिले, वहीं सिद्धार्थ कुशवाहा को तीन लाख 30 हजार वोट मिले हैं। 
विज्ञापन
सतना लोकसभा सीट पर भाजपा ने परचम लहराया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना लोकसभा सीट आखिरकार एक बार फिर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। विधानसभा चुनाव में हारने वाले गणेश सिंह ने पांचवीं बार लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन


गणेश सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा को करीब 85 हजार वोटों से हरा दिया है। गणेश सिंह को करीब चार लाख वोट मिले, वहीं सिद्धार्थ कुशवाहा को तीन लाख 30 हजार वोट मिले हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी के नारायण त्रिपाठी को केवल डेढ़ लाख वोटों से ही संतोष करना पड़ा है।

छह माह पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में करीब 4200 वोटों से सिद्धार्थ कुशवाहा से हार गए थे। अब लोकसभा चुनाव में गणेश सिंह ने कांग्रेस से अपनी पिछली हार का बदला ले लिया है। जीत के बाद गणेश सिंह ने कहा कि अधूरी योजनाओं को पूरा कराना और नई योजना लाकर सतना संसदीय क्षेत्र को विंध्य क्षेत्र का विकसित बनाना है।
विज्ञापन


कौन हैं गणेश सिंह? 
गणेश सिंह सतना सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं। गणेश यहां से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीत चुके हैं। वे भाजपा की राज्य इकाई में प्रदेश मंत्री और विधानसभा चुनाव प्रबंध समिति के सदस्य रह चुके हैं।

जानिए 2019 के क्या थे नतीजे
सतना की सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के गणेश सिंह ने ही जीत हासिल की थी। गणेश सिंह ने कांग्रेस के राजाराम त्रिपाठी को दो लाख 31 हजार मतों से पराजित किया था। गणेश सिंह को 588,753 वोट मिले थे जबकि राजाराम त्रिपाठी को 3,57,280 वोट मिले थे। 2014 में गणेश सिंह ने कांग्रेस के अजय सिंह को हराया था। तब गणेश सिंह को 3,75,288 वोट मिले थे। वहीं अजय सिंह को 3,66,600 वोट मिले थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें