फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: एमपी-यूपी बॉर्डर पर पुलिस की कार्रवाई, कुसमुही जंगल से लूटी गई बकरियां बरामद, चरवाहों को सौंपा

Fri, 26 Dec 2025 12:59 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

उत्तरप्रदेश के कुसमुही जंगल से चरवाहों को बंधक बनाकर लूटी गई बकरियों के मामले में मझगवां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमपी-यूपी सीमा क्षेत्र के कररियां जंगल से बकरियों की बरामदगी की है।
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के कुसमुही जंगल लूटी गई बकरियां बरामद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरप्रदेश के मारकुण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमुही जंगल से चरवाहों को बंधक बनाकर लूटी गई बकरियों के मामले में जिले की मझगवां थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लुटेरे जिन बकरियों को लूटकर फरार हुए थे, वे मध्यप्रदेश के मझगवां थाना क्षेत्र स्थित कररियां जंगल में लावारिस हालत में बरामद की गईं। पुलिस ने बकरियों को जब्त कर सुरक्षित रूप से उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।
विज्ञापन


यह घटना 21 दिसंबर की है, जब कुसमुही जंगल में चरवाहे अपनी बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दहशत फैलाई और मौके से कुल 34 बकरियों को लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था।

घटना के कुछ दिनों बाद मझगवां थाना पुलिस को कररियां जंगल क्षेत्र में बड़ी संख्या में बकरियों के लावारिस घूमने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से कुल 32 बकरियां सुरक्षित बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ये वही बकरियां हैं, जिन्हें कुसमुही जंगल से लूटा गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Shahdol News: अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, पिकअप जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया, पूछताछ जारी

बरामदगी की सूचना पर उत्तरप्रदेश की मारकुण्डी थाना पुलिस भी कररियां जंगल पहुंची। मझगवां और मारकुण्डी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच कर बकरियों की पहचान कराई। पुष्टि के बाद सभी बरामद बकरियां संबंधित चरवाहों को सौंप दी गईं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार एमपी-यूपी सीमा क्षेत्र में लगातार दबिश और गश्त के चलते लुटेरों पर दबाव बना, जिसके चलते बदमाश बकरियों को कररियां जंगल में छोड़कर फरार हो गए। सीमा क्षेत्र में दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


फिलहाल मझगवां थाना पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना को देखते हुए सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और गश्त को और सख्त कर दिया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें