फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: कुएं में गिरी गाय को बचाने की कोशिश में तीन युवकों की मौत, जहरीली गैस के रिसाव की आशंका

Thu, 06 Jun 2024 07:02 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सतना

सार

सतना में गाय को बचाने कुएं में उतरे तीन युवकों की मौत होने का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव होने से हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
हादसे में तीन युवकों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सतना जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कुएं में गिरी गाय को बचाने के चक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। क्योंकि उस कुएं के अंदर जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था। हालांकि इनके साथ दो अन्य युवक भी थे, जो बच गए हैं। मामला बुधवार रात उमरी गांव का है। 
विज्ञापन


नागौद पुलिस के थाना प्रभारी अशोक पांडे ने बताया कि ग्रामीणों के एक समूह ने देखा कि एक गाय कुएं में गिर गई है। जिसके बाद उनमें से तीन लोग रस्सी के सहारे कुएं में उतरे और उसे बचाया। हालांकि, कुएं में जाने के बाद सभी को सांस लेने में तकलीफ हुई। उनमें से एक व्यक्ति किसी तरह बाहर निकल आया और बेहोश हो गया। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पांडे ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उनकी मदद से कुछ स्थानीय निवासी गीले कपड़े से अपना चेहरा ढंककर कुएं में उतरे और अंदर फंसे लोगों को बचाया।

थाना प्रभारी ने बताया कि हालांकि गांव वालों ने तीनों को कुएं से बाहर निकाल लिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मौके पर बुलाए गए डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान विष्णु (24), अशोक सिंह (45) और रामरतन (22) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को बचाने की कोशिश में दो अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें