फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: ड्रायफ्रूट कारोबारियों पर GST का शिकंजा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापे, करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

Wed, 17 Sep 2025 04:48 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना में जीएसटी विभाग ने ड्रायफ्रूट कारोबारियों के पांच ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका जताई। केएमडी ट्रेडर्स, संजय ड्राई फ्रूट्स सहित कई फर्मों के बही-खाते और स्टॉक में गड़बड़ी मिली। कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। जांच जारी है। 
विज्ञापन
GST का छापा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले में मंगलवार को जीएसटी विभाग ने ड्रायफ्रूट के बड़े कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की कई टीमों ने शहर के प्रमुख व्यापारियों के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई में करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी उजागर होने की आशंका जताई जा रही है। इससे शहर के व्यापार जगत में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


दरअसल जीएसटी सर्किल वन की टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर के नेतृत्व में मंगलवार को यह कार्रवाई शुरू की है। विभाग के निशाने पर शहर के कई बड़े ड्रायफ्रूट कारोबारी थे, जिनमें मुख्य रूप से केएमडी ट्रेडर्स, संजय ड्राई फ्रूट्स, संजय ड्राई फ्रूट्स एक्सक्लूसिव, मोहिनी स्पाइसेस और सुशील ट्रेडिंग कंपनी शामिल हैं। इन फर्मों से जुड़े शहर और औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दुकानों और गोदामों पर जीएसटी की टीमों ने एक ही समय पर दबिश दी है।

ये भी पढ़ें-PM MP Visit: 'वही खरीदें जिसमें हिंदुस्तानी का पसीना हो', 75वें जन्मदिन पर मोदी का 40 मिनट का भाषण; बड़ी बातें
विज्ञापन

 
इन इलाकों में हुई छापेमारी
विभाग की टीमों ने श्वेतांबर जैन मंदिर के पास, जय स्तंभ चौक, टिकुरिया टोला, खेरमाई रोड और स्टेशन रोड पर स्थित प्रतिष्ठानों पर जांच की। करीब 15 से 20 अधिकारियों की टीम ने पहुंचते ही फर्मों के बही-खाते, कंप्यूटर डेटा, स्टॉक रजिस्टर और बिलों को अपने कब्जे में ले लिया।

बिक्री और स्टॉक में मिली गड़बड़ी
सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में फर्मों के स्टॉक और बिक्री के आंकड़ों में बड़ी गड़बड़ियां पाई गई हैं। विभाग को शक है कि इन कारोबारियों ने अपने वास्तविक टर्नओवर को कागजों में कम दिखाकर बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी की है। देर रात तक चली इस कार्रवाई में अधिकारी दस्तावेजों की बारीकी से जांच करते रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-देश के इकलौते पीएम मोदी मंदिर में जन्मदिन पर हुई विशेष पूजा-अर्चना, जनता ने जताया प्यार
 
शहर में मचा हड़कंप
इस बड़ी छापेमारी की खबर लगते ही शहर के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया है। जीएसटी टीम के अधिकारियों ने बताया कि जांच बुधवार को भी जारी रहेगी और दस्तावेजों का पूरा विश्लेषण करने के बाद ही टैक्स चोरी का सही आंकड़ा सामने आएगा। फिलहाल टीम आंगे की जांच में जुटी हुई है।

GST का छापा

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें