फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: कर्ज से परेशान दबे युवक ने रची थी खुद के अपहरण की कहानी, पुलिस ने सख्ती में सच आया सामने

Fri, 28 Jul 2023 03:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना जिले में आरटीओ एजेंट के अपहरण की कहानी झूठी निकली है। कर्ज से परेशान होकर एजेंट ने खुद के अपहरण की कहानी फैलाई थी। पुलिस ने उसे तलाश कर पूछताछ की तो सच सामने आ गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना जिले में हुए युवक के अपहरण का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। झुकेही से युवक को पुलिस ने तलाश किया था। युवक से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवक ने कर्ज से बचने के लिए खुद के अपहरण की कहानी रची थी। युवक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सतना में एजेंट का काम करता है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरटीओ ऑफिस में एजेंट का काम करने वाले रोहित कुशवाहा (24) पिता बाबूलाल कुशवाहा ने अपने कुछ परिचितों से लाखों रुपये का कर्ज ले रखा है। जब उस पर पैसे वापस करने का दबाव बढ़ा तो उसने अपने अपहरण का नाटक शुरू कर दिया। अपने ही फोन से परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने भी परिजनों की सूचना पर गंभीरता बरती और लोकेशन के आधार पर झुकेही पहुंच गई। जहां से उसे थाने लाया गया। पहले तो उसने कुछ मनगढ़ंत कहानी सुनाई, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई की तब उसने सच उगल दिया।

अपहरण की कहानी रचने वाले रोहित की माता ज्ञान बाई कुशवाहा पत्नी बाबूलाल कुशवाहा निवासी गणेश नगर नईबस्ती थाना कोलगवां ने बताया कि 24 जुलाई को रोहित कुशवाहा घर से सुबह करीब 10.00 बजे खाना पीना खाकर आरटीओ ऑफिस जाने के लिए घर से पैदल निकला था। रात 10 बजे तक  घर नहीं आया तो मैं उसके मोबाइल नंबर पर फोन की। लड़के ने बोला कि आज नहीं आऊंगा फिर सुबह से उसका फोन बंद बताने लगा। फिर थाने में सूचना दी। वहीं बाद में फोन कर अपहरण की बात बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें