फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: सांसद गणेश सिंह के पिता का 95 साल की उम्र में निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस, CM ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 19 Jul 2023 09:03 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना लोकसभा क्षेत्र से सांसद गणेश सिंह के पिता कमलभान सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। वे 95 साल के थे। कमलभान सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में शाम 4:30 बजे अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
सतना सांसद गणेश सिंह के पिता का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह के पिता कमलभान सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। वे 95 साल के थे। कमलभान सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में शाम 4:30 बजे अंतिम सांस ली। कमलभान सिंह को बीते कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ट्वीट कर कमलभान सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन




सतना से भाजपा के सांसद गणेश सिंह के पिता कमलभान सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने और ब्रेन में क्लॉटिंग होने में कारण उन्हें 8 जुलाई को एयर लिफ्ट कर सतना से दिल्ली इलाज के लिए ले जाया गया था। जिस समय उन्होंने अंतिम सांस ली उस समय सांसद गणेश सिंह भी दिल्ली में ही थे। किंतु वे उस समय पार्टी की बैठक में शामिल होने गए थे।

पारिवारिक जानकारी अनुसार उनकी पार्थिव देह सड़क मार्ग से बुधवार को सतना पहुंची है। सांसद निवास पर अंतिम दर्शन के बाद पूर्वाह्न 11 बजे अंतिम संस्कार गृह ग्राम खम्हरिया में होगा। बीते साल 25 अगस्त को सांसद की माता फूलमती सिंह का निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें