मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी विंध्य प्रदेश पुनर्निर्माण की बात रखने 10 अप्रैल को फेसबुक व इंस्टाग्राम पर लाइव रहेंगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
विंध्य प्रदेश पुनर्निर्माण के लिए दृढ़संकल्पित मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने समूचे विंध्य प्रदेश के वासियों से अपील की है कि 10 अप्रैल 2022 को रामनवमी है। वैसे तो हम सभी व्रत रखते हैं, अपने आराध्य देव भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करते हैं। वैसे ही विंध्य प्रदेश के पुनर्निर्माण के लिए हम सब विंध्य वासी मिलकर व्रत रखें व भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना करें।
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने समूचे विंध्यप्रदेश से अपील की है कि जल्द ही विंध्यप्रदेश का पुनर्निर्माण होगा। हम इसके लिए दृढ़ संकल्पित हैं। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि 10 अप्रैल 2022 दोपहर 12 बजे आप लोगों से अपनी बात रखने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं। जिसमें फेसबुक व इंस्टाग्राम पर दोपहर 12:00 बजे लाइव रहेंगे और आपसे विंध्य प्रदेश पुनर्निर्माण की बात को साझा करेंगे।