सतना में अवैध शराब के बक्से पकड़े गए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
सतना में जहरीली शराब से तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस ने अवैध शराब की धरपकड़ तेज कर दी है। कोलगवां पुलिस ने अवैध शराब लेकर सतना आ रही क्रेटा को रोका। डिक्की में 13 कार्टून 50-50 पावर लाल देशी मसाला शराब मिले हैं। पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा, जबकि डिक्की खोलने वाला फरार हो गया।
दरअसल, कोलगवां थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि चार-पांच लोग अवैध शराब लेकर सतना आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद रब्बू, अतुल चौधरी, विपिन सेन और धनराज रावत को गिरफ्तार किया है। विपिन जैसवाल भागने में कामयाब रहा। क्रेटा कार से खाकी रंग के 13 कार्टून मिले हैं। हर बक्से में 50-50 पाव लाल देशी मशाला शराब मिले हैं। कुल 650 पावर शराब यानी 117 लीटर शराब बरामद हुई है। इसकी कीमत 65 हजार रुपये है। जब आरोपियों से वाहन और शराब के दस्तावेज मांगे गए तो वह पेश नहीं कर पाए। इस पर पुलिस ने बिना नंबर की सफेद क्रेटा कार जब्त कर ली है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।