फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में पैसों के लेनदेन में सरपंच पर हमला, पेट में  बल्लम मारकर किया घायल, गंभीर हालत में इलाज जारी

Thu, 20 Oct 2022 07:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के कोटरी में सरपंच पर पैसों के लेनदेने को लेकर एक शख्स ने बल्लम से हमला कर दिया। हादसे में सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सरपंच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की पटेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कूटरी के सरपंच राम कुमार मिश्रा (45) पर बुधवार दोपहर  पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपी नरेश पटेल ने पेट में बल्लम से हमला कर दिया। हादसे में सरपंच घायल होकर जमीन पर गिर गया जबकि आरोपी मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी और घायल सरपंच को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।   
विज्ञापन


कुटरी सरपंच राम कुमार मिश्रा के साले गोलू मिश्र ने बताया कि उसके जीजा हटा में रहते हैं। पैसों के लेनदेन पर बुधवार को हटा के ककरई वॉर्ड में उसके जीजा पर नरेश पटेल ने बल्लम से हमला कर दिया। बल्लम पेट में काफी अंदर तक घुस गई। हटा थाना प्रभारी एच आर पांडे ने बताया कि आरोपी पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें