फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार सरोवर: 11 दिनों से अनशन पर बैठीं मेधा पाटकर की तबियत बिगड़ी

Mon, 07 Aug 2017 10:52 AM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
विज्ञापन
मेधा पाटकर (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में सरदार सरोवर बांध के डूब क्षेत्र के प्रभावितों के लिए उचित पुनर्वास की मांग पर अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठी नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर की 11वें दिन तबियत और बिगड़ गई।
विज्ञापन


वह बीते 11 दिनों से मेधा पाटकर सरदार सरोवर बांध क्षेत्र के 40 हजार से ज्यादा प्रभावितों के लिए उचित पुनर्वास की मांग को लेकर उपवास पर हैं। अन्य 11 लोग भी इस पहल में उनका साथ दे रहे हैं उनकी तबियत भी खराब है।

बता दें कि सरोवर बांध का गेट बीते जून 17 को बंद कर दिया गया था, जिसके चलते बांध का पानी आसपास के प्लेन एरिया की तरफ बढ़ चुका है। 

मेधा पाटकर की मांग है कि प्रशासन ने प्रभावितों के पुनर्वास के लिए उचित इंतजाम नहीं किए हैं। उन्होंने कहा था कि 'सरकार ने प्रभावितों के लिए टीनशेड बनाकर छोड़ दिए हैं और 40 हजार आबादी को उनमें शिफ्ट होने को कहा जा रहा है। जो उनमें शिफ्ट नहीं होना चाहते, उन्हें किराए के मकान लेने का कह दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें