फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ शक्ति को सलाम: आठ साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, जबड़े से निकाल लाई मां, बाबा रामदेव ने की तारीफ

Wed, 01 Dec 2021 09:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

यह घटना सीधी जिले के टमसार वन क्षेत्र के बाड़ीझरिया गांव में हुई। यह गांव संजय गांधी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आता है।
विज्ञापन
मां किरण बैगा व तेंदुए के मुंह से बचाया गया बेटा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक मां ने अपने लाड़ले को मौत के मुंह से खींच निकाला। आठ साल के बच्चे को तेंदुआ घर के बाहर से उठा ले गया था। उस वक्त बच्चे की मां अपने दो अन्य बच्चों के साथ आग ताप रही थी। उसने तुरंत लाठी उठाई और तेंदुए के पीछे दौड़ लगा दी। योगगुरु बाबा रामदेव ने तेंदुए के मुंह से बच्चे को निकाल लाने वाली किरण बैगा की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन


यह घटना सीधी जिले के टमसार वन क्षेत्र के बाड़ीझरिया गांव में हुई। यह गांव संजय गांधी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आता है। गांव की महिला किरण बैगा गत रविवार की शाम को अलावा जलाकर बच्चों के साथ ताप रही थी। तभी अचानक तेंदुआ आया और किरण के बगल में बैठे आठ साल के बेटे राहुल को उठा ले गया। 

उस वक्त किरण का पति शंकर बैगा उस वक्त घर पर नहीं था। इसके बाद भी उसने अपने दो अन्य बच्चों को वहीं छोड़कर हाथ में डंडा लिया और तेंदुए के पीछे दौड़ लगा दी।  किरण ने बताया कि करीब एक किलोमीटर दूर जाने के बाद तेंदुआ बेटे राहुल को अपने पंजों में दबाकर बैठ गया। तभी किरण ने तेंदुए के मुंह पर लाठी से जोरदार प्रहार किया, इससे तेंदुआ राहुल को छोड़कर कुछ दूर भागा किरण ने राहुल को गोद में उठा लिया। तभी तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा। इस पर उसने उसे अपने हाथ से जोर से धकेल दिया। इस बीच शोर सुनकर गांव के दूसरे लोग भी मौके पर पहुंच गए और वे भी तेंदुए की ओर लाठियां लेकर लपके। इस पर तेंदुआ जंगल में भाग निकला। 
विज्ञापन


आंख खुली तो अस्पताल में थी
किरण बैगा ने बताया कि तेंदुए के साथ संघर्ष में वह और राहुल घायल हो गए थे। वह तो बेहोश हो गई थी। उसे ग्रामीणों व वन विभाग की टीम ने कुसमी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसे होश आया तो पाया कि वह और राहुल दोनों अस्पताल में हैं। दोनों को तेंदुए के पंजे से खरोचें आई थी। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। टाइगर रिजर्व के अधिकारी वसीम भूरिया के अनुसार बच्चे की पीठ, गाल और आंख में जख्म है। 
विज्ञापन




बाबा रामदेव ने 'कू' पर मां की तारीफ में यह कहा
योगगुरु बाबा रामदेव ने तेंदुए के मुंह से बच्चे को निकाल लाने वाली किरण बैगा की जमकर तारीफ की है। बाबा ने 'कू' पर लिखा -
शेरनी मां की ताकत-
सीधी जिले में एक मां बेटे को बचाने के लिए मौत से लड़ गई। इस मां के बेटे को तेंदुआ उठा ले गया था। 
मां ने तेंदुए का एक किलोमीटर दूर तक पीछा किया 
और उससे बच्चे को छीन लिया। इस घटना में मां और बेट दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें