देव प्रभाकर शास्त्री (दद्दा जी)
- फोटो : Social Media
गृहस्थ योगी संत श्री देव प्रभाकर शास्त्री (दद्दा जी) को विशेष विमान से शनिवार को शाम 6 बजे नई दिल्ली से उमरिया के रास्ते कटनी लाया जा रहा है। दद्दा जी को मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री संजय पाठक अपने विशेष विमान से लेकर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दद्दा जी की तबीयत काफी खराब हो चुकी है।
सूत्रों की मानें तो दिल्ली के डॉक्टरों ने दद्दा जी के हालत को देखते हुए जवाब दे दिया है। इसके कारण उन्हें शनिवार को कटनी के पास स्थित उनके आश्रम दद्दा धाम, ग्राम कुडा ले जाया जा रहा है।
बता दें कि दद्दा जी, लीवर और किडनी की बीमारी से परेशान हैं। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।