फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खरगोन में पर्यटन बोर्ड ने शुरू की अनूठी पहल, महिलाओं को दिया जा रहा नाविक प्रशिक्षण

Thu, 07 Dec 2023 09:07 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन में पर्यटन बोर्ड ने एक अनूठी पहल करते हुए महिलाओं को नाविक बनाने का प्रशिक्षण प्रारंभ किया है। बोर्ड ने वसुधा विकास संस्थान के सहयोग से महिला पर्यटकों के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत जिले के पर्यटन स्थल महेश्वर में इस तरह की गतिविधि की शुरुआत की है। 20 महिलाओं के साथ शुरू किए गए प्रशिक्षण के बाद ये महिलाऐं नाैका सहायक सहित स्टोरी टेलर के रूप में कार्य करेंगी।
विज्ञापन
खरगोन में पर्यटन बोर्ड ने शुरू की अनूठी पहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन जिले के महेश्वर में बुधवार से मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने एक अनूठी पहल करते हुए महिलाओं को नाविक बनने का प्रशिक्षण देना शुरू किया है। एक निजी स्वयंसेवी संस्था वसुधा विकास संस्थान के जरिए यह अनूठा प्रयोग किया जा रहा है। जिसके तहत देवी अहिल्याबाई के किला अंतर्गत नर्मदा घाट पर महिलाओं को नाविक बनने के लिए इस अनूठे प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। फिलहाल इसमें जिले की 20 महिलाओं ने भाग लिया है।

विज्ञापन


बुधवार को इस प्रशिक्षण के शुभांरभ समारोह में महेश्वर टीआई पंकज तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा यह बहुत ही अनोखी पहल की जा रही है। महेश्वर में यह महिलाओं के लिए नाविक प्रशिक्षण एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि होगी। इससे उनका रोजगार भी मिलेगा। साथ ही साथ जो भी महिला पर्यटक अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में घूमने आऐंगी, वे महिला नाविक के साथ नर्मदा घाट का बिना डरे व सुरक्षित महसूस करते हुए दर्शन कर पाएंगी। 
विज्ञापन


आपातकालीन स्थिति में कर सकेंगी प्राथमिक उपचार
महिलाओं के नाविक प्रशिक्षण को लेकर महेश्वर तहसीलदार राकेश सस्तीया ने बताया कि महिलाओं को नाविक प्रशिक्षण के साथ-साथ स्टोरी टेलर की भी ट्रेनिंग दी जा रही है और वह भी बहुत महत्वपूर्ण है। इससे वे पर्यटकों को नर्मदा घाट के दर्शन के साथ-साथ महेश्वर का इतिहास भी बता पाएगी। साथ ही आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार सहित नौका संचालक का काम भी करते हुए ये दिखाई दे सकती हैं तो वहीं ये महिलाएं गाइड का रोल भी निभा सकेंगी । 
विज्ञापन



महिला पर्यटकों को दर्शन कराएंगी महिला नाविक
महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही संस्था वसुधा विकास संस्थान की डायरेक्टर डॉ. गायत्री परिहार ने इस प्रशिक्षण को लेकर बताया कि महिलाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है, जब वे अपने निकट इस तरह का पहली बार महेश्वर में नाविक बनने का प्रशिक्षण लेने जा रही है। ये भविष्य में महिला पर्यटकों को नाव के माध्यम से नर्मदा घाट के दर्शन करा पाएगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत महिलाओं को नाविक की तकनीकों के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके साथ ही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साइबर क्राइम, इंटरनेट सेफ्टी, महिला हेल्प लाइन, महिला डेस्क, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में जागरूक करने के लिए सत्र आयोजित किए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें