फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर कलेक्ट्रेट में महिला ने खुद पर उड़ेला ज्वलनशील पदार्थ, सुनवाई नहीं होने से थी परेशान

Tue, 01 Oct 2024 10:01 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

महिला के अनुसार, उसे लंबे समय से शिक्षा विभाग द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला अपनी मार्कशीट में जाति सुधार के लिए लंबे समय से शिक्षा विभाग के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन
आत्मदाह करने का प्रयास करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कलेक्ट्रेट परिसर में आई एक महिला ने डीजल जैसा ज्वलनशील पदार्थ खुद पर उड़ेल लिया। कलेक्ट्रेट के सुरक्षा कर्मियों ने सजगता से महिला को काबू में किया तथा उससे बोतल छीनकर फेंक दी। महिला को समझाइश देकर शांत कराया।

विज्ञापन




मंगलवार दोपहर यह वाक्या सागर कलेक्ट्रेट परिसर में सामने आया, अपने ऊपर डीजल उड़ेलने वाली महिला जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र की निवासी है। महिला के अनुसार, उसे लंबे समय से शिक्षा विभाग द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला अपनी मार्कशीट में जाति सुधार के लिए लंबे समय से शिक्षा विभाग के चक्कर काट रही है। लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा। इस मामले में न्यायालय में भी प्रकरण चल रहा है। महिला का कहना है कि वह इस मामले को लेकर वर्ष 2016 से परेशान है। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं होती। उसके पास मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। इस कारण उसने अपने ऊपर डीजल उड़ेल कर आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधा सौर या राधा यादव
इस सवाल ने आज सागर कलेक्ट्रेट परिसर में बखेड़ा खड़ा कर दिया। जब एक महिला ने कलेक्ट्रेट परिसर में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कलेक्ट्रेट स्टॉफ ने महिला को रोका और उसकी जान बचाई। महिला के अनुसार, उसे लंबे समय से शिक्षा विभाग द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला अपनी मार्कशीट में जाति सुधार के लिए लंबे समय से शिक्षा विभाग के चक्कर काट रही है। लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा। इस मामले मे न्यायालय में भी प्रकरण चल रहा है। वहीं, शिक्षा अधिकारी ने कहा कि महिला के प्रकरण में किसी सुधार की गुंजाइश नहीं है। शुरू से ही उसके सभी दस्तावेजों में उसकी जाति आदिवासी सौर लिखी हुई है। अब अचानक महिला अपनी जाति यादव करवाना चाहती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें