फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: बस से गिरी महिला की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Wed, 13 Nov 2024 08:55 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
विज्ञापन
चक्काजाम
विज्ञापन

सागर जिले के बिलहरा बस स्टैंड के पास बुधवार दोपहर 12:30 बजे एक महिला की बस से गिरकर मौत के मामले में परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही सुरखी थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर और बिलहरा चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन नहीं माने, जिसके बाद एसडीएम रोहित वर्मा, एसडीओपी विकास मिश्रा और तहसीलदार निर्मल राठौर ने पहुंचकर उन्हें आश्वासन दिया। इसके बाद डेढ़ घंटे बाद जाम हटाया गया।

विज्ञापन


घटना के मुताबिक, मंगलवार को रायसेन जिले के नई गढ़िया निवासी रुबीना अहिरवार अपने तीन छोटे बच्चों के साथ सुनवाहा से सागर के मौली रुसल्ला अपने मायके जा रही थीं। यात्रा के दौरान उन्हें उल्टियां होने लगीं, तो बस क्लीनर ने गेट के पास वाली सीट पर बैठा दिया। जब बस गोरखपुर घाटी पर पहुंची, तो अचानक ब्रेक लगने से रुबीना संतुलन खो बैठीं और बस से नीचे गिर गईं। दुर्भाग्यवश, बस का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने पर उनकी मृत्यु हो गई।

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बिलहरा पहुंचकर शव के साथ सड़क पर जाम लगाया। उनका कहना था कि बस मालिक, ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, मृतक के तीन बच्चों के भरण-पोषण के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और नौकरी की मांग की गई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया।

चक्काजाम

 

चक्काजाम

 

चक्काजाम

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें