घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर से जननी एक्सप्रेस के राघवेंद्र ठाकुर और बीना से 108 एंबुलेंस के यसपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल चांदनी, हर्षिता और रामसेवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
सागर जिले की बीना तहसील के ग्राम हिन्नौद में शनिवार शाम एक दाल-बाटी कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मुंगावली से आए कुछ लोग शाम करीब 5 बजे गांव में दाल-बाटी बना रहे थे। बाटी सेंकने के लिए जलाए गए कंडों के धुएं से पास के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते में हलचल मच गई, जिससे गुस्साई मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
हमले में रामसेवक अहिरवार (27), शीलबाई अहिरवार (65), अच्छूलाल अहिरवार (70), प्रेम अहिरवार (55), प्रीतम अहिरवार (43), मधू अहिरवार (11), चांदनी अहिरवार (15), एक 9 वर्षीय महिला, विराट (12) और हर्षिता अहिरवार (15) घायल हो गए।
सूचना मिलते ही बहादुरपुर से जननी एक्सप्रेस के राघवेंद्र ठाकुर और बीना से 108 एंबुलेंस के यसपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल चांदनी, हर्षिता और रामसेवक का अस्पताल में इलाज जारी है।