फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week: 'जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना', स्लोगन लिखे पोस्टर चस्पा कर दी गई चेतावनी

Sun, 09 Feb 2025 09:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

शिवसैनिकों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वैलेंटाइन-डे फूहड़ता एवं अश्लीलता का प्रतीक है, जिससे कुछ विकृत मानसिकता के प्रेमी युगल बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
पोस्टर दिखाते शिवसैनिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले में शिवसेना ने वेलेंटाइन-डे का विरोध करते हुए होटल, रेस्टोरेंट और कैफे संचालकों को लिखित हिदायत दी है। शिवसैनिकों ने पोस्टर लगाकर चेतावनी दी कि "जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना"।

विज्ञापन


वेलेंटाइन-डे के खिलाफ शिवसेना ने मोर्चा खोल दिया है। शिवसैनिकों द्वारा रविवार को शहर के उपनगर मकरोनिया सहित शहर के सभी होटल रेस्टोरेंट कैफेटेरिया मैं पहुंचकर लिखित हिदायत दी गई। कहा गया है कि वैलेंटाइन-डे फूहड़ता एवं अश्लीलता का प्रतीक है, जिससे कुछ विकृत मानसिकता के प्रेमी युगल बढ़ावा देते हैं। जिसे शिवसेना कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे लोग को शिवसेना डंडे की भाषा से समझाएगी। होटल रेस्टोरेंट के बाहर शिवसैनिकों ने एक पोस्टर भी चश्पा किया है, जिसमें लिखा है 'जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना'। 

शिवसेना जिला प्रमुख दीपक ने कहा कि शिवसेना द्वारा प्रत्येक वर्ष अश्लीलता एवं फूहड़ता फैलाने वाले पर्व वैलेंटाइन डे का विरोध किया जाता रहा है। इस वर्ष भी हमने अंग्रेजी सभ्यता को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कमर कस ली है। हमने होटल, रेस्टोरेंट, कैफे संचालकों को चेतावनी दी है कि वैलेंटाइन-डे पर ऐसे किसी फूहड़तावादी कार्यक्रम का आयोजन न करें, जिसमें नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए अश्लीलता फैलाई जाए। अगर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तो शिवसेना हंगामा विरोध प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान अगर प्रतिष्ठान में तोड़फोड़ जैसी कोई घटना होती है तो उसके जिम्मेदार स्वयं प्रतिष्ठान संचालक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें