फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: इलाज या लापरवाही? गर्भवती महिला की मौत पर अस्पताल में बवाल; डॉक्टर का अजीब दावा- गुटखा फंसने से गई जान

Tue, 05 May 2026 12:53 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले में सेवा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 2 माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जबकि अस्पताल की डॉक्टर ने दावा किया कि महिला की मौत गले में गुटखा फंसने से हुई।
विज्ञापन
अस्पताल में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मकरोनिया थाना क्षेत्र स्थित सेवा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 2 माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने के गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पेट दर्द की शिकायत पर हुई थी भर्ती
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रहली की रहने वाली 25 वर्षीय विद्या राय को पेट में हल्के दर्द की शिकायत थी। परिजन उसे इलाज के लिए सागर के सेवा हॉस्पिटल लेकर आए थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल आने के बाद विद्या की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर उपचार शुरू नहीं किया। परिजनों का दावा है कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता, तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।

अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात
मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-चार साल में पूरी हुई परीक्षा, फिर भी नहीं मिली नौकरी, अब 6 मई को DPI का घेराव करेंगे चयनित शिक्षक

डॉक्टर का अजीबोगरीब दावा: 'गुटखा फंसने से हुई मौत'
वहीं, इस पूरे मामले पर अस्पताल की डॉक्टर निधि मिश्रा ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने लापरवाही के आरोपों को सिरे से नकारते हुए एक चौंकाने वाला दावा किया है। डॉक्टर का कहना है कि महिला को गुटखा खाने की लत थी और इलाज के दौरान गले में गुटखा फंस जाने के कारण उसका दम घुट गया, जिससे उसकी मृत्यु हुई।
विज्ञापन


तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया
इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गई है, जिनकी उम्र महज 1 साल, 2 साल और 5 साल है। मां की मौत के बाद बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें