फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में दर्दनाक हादसा, तालाब में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Sun, 12 Jul 2026 09:13 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ा खुर्द में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। चंदेना तालाब में नहाने गए 11 वर्षीय लवकुश आदिवासी और 12 वर्षीय शिवम यादव गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गहरे पानी ने लील ली दो मासूमों की जिंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। बलेह चौकी क्षेत्र के ग्राम गुड़ा खुर्द में तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए बच्चे
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे ग्राम गुड़ा खुर्द निवासी दो बच्चे सलैया के पास स्थित चंदेना तालाब में नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाते-नहाते दोनों बच्चे तालाब के गहरे हिस्से में चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने के कारण दोनों डूबने लगे और देखते ही देखते पानी में समा गए।

ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव: घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, भाजपा के आशुतोष तिवारी से होगी टक्कर

दो परिवारों के बुझ गए घर के चिराग

हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान 11 वर्षीय लवकुश आदिवासी, पिता राहुल सिंह आदिवासी और 12 वर्षीय शिवम यादव, पिता बाबू यादव के रूप में हुई है। दोनों बच्चे ग्राम गुड़ा खुर्द के रहने वाले थे। एक साथ गांव के दो मासूमों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही बलेह चौकी और रहली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए रहली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेज दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें