फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: नदी में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी से दो लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी भी नाबालिग

Mon, 30 Sep 2024 07:32 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के खुरई में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आए दिन महिलाओं, बच्चियों से दुष्कर्म जैसी घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसा ही एक मामला जिले की खुरई तहसील से सामने आया है जहां गांव से निकली नदी में नहाने गई 14 साल की नाबालिग से दो नाबालिग आरोपियों ने दुष्कर्म को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


खुरई ग्रामीण थाना अंतर्गत 14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में खुरई ग्रामीण थाने में 16 वर्षीय नाबालिग और उसके एक दोस्त पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के जानकारी अनुसार घटना बीते दिन की है। रविवार दोपहर 12:00 बजे 14 साल की नाबालिग अपनी सहेलियों के साथ नदी पर नहाने गई थी, जहां नदी में नहाने के बाद एक पेड़ के नीचे झाड़ियों में नाबालिग कपड़े बदल रही थी तभी अचानक ग्राम के ही दो नाबालिग लड़के मोटर साइकिल से मौके पर पहुंचे, और लड़की को जबरदस्ती उठाकर दूर झाड़ियों में ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान नाबालिग के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे. जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकले। नाबालिग ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद बड़ी संख्या में रविवार रात परिजन खुरई ग्रामीण थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया, जिसमें पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ 137(2), 70(2),64 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

सामूहिक दुष्कर्म

 

सामूहिक दुष्कर्म

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें