फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरयावली में दर्दनाक हादसा: अस्पताल निर्माण के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाई, दोनों की मौके पर मौत

Sat, 15 Aug 2026 08:17 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरने से चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव की डूबकर मौत हो गई। दोनों सगे भाई खेलते समय हादसे का शिकार हुए। निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर सवाल उठे हैं। 
विज्ञापन
जानलेवा गढ्ढे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अस्पताल निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरने से दो सगे मासूम भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। दोनों बच्चों के पिता बारे लाल चढ़ार मूल रूप से रहली के निवासी हैं।

विज्ञापन


खेलते-खेलते गड्ढे में समाए मासूम
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे अनियंत्रित होकर पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे में जा गिरे। जब काफी देर तक बच्चे दिखाई नहीं दिए, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें- 'दो किमी दूर भेजा तो पढ़ाई छोड़ देंगे': सीहोर में स्कूल मर्ज करने के फैसले का विरोध, कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचाने से पहले ही टूट चुकी थीं सांसें
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मासूमों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दो चिरागों की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल
घटना के बाद से ही निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कार्यस्थल पर न तो कोई सुरक्षा घेरा (बैरिकेडिंग) था और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। इस मामले में नरयावली पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी और लापरवाही की जांच के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


जानलेवा गढ्ढे

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें