फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: जंगली सूअरों से मक्के की फसल बचाने किसान ने खेत में बिछाया था बिजली का तार, करंट लगने से युवक की मौत

Wed, 04 Sep 2024 09:51 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। करंट जंगली सूअरों को मारने के लिए लगाया गया था। 
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंचल में बोई मक्का की फसलों में इन दिनों जंगली सूअरों का आतंक है और इनसे अपनी फसल को बचाने किसान खेत में बिजली का करंट वाला तार बिछा रहे हैं। ऐसे ही एक तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामला सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र का है
विज्ञापन


देवरी थाना अंतर्गत ग्राम मोकला में 24 वर्षीय बलराम कुर्मी पिता दिनेश कुर्मी खेतों में चारा काटने गया था, जहां वह करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता दिनेश कुर्मी ने बताया मेरा लड़का बलराम ग्राम के ही खेतों पर गाय के लिए चारा काटने गया था। वहां मूलचंद अहिरवार के खेत मक्के की फसल बोई हुई थी, जिसमें जंगली सूअर आते थे। जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए मूलचंद ने करंट का तार खेत की ज़मीन में बिछाया हुआ था और उसमें तेज करंट आ रहा था। जिसका पता उसके पुत्र को नही था और अनजाने में उसका पैर करंट वाले तार से टकरा गया। युवक करंट लगने से वहीं गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिली तब वे खेत पर पहुंचे और इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर देवरी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तथा युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराया।
विज्ञापन

 

करेंट लगने से युवक की मौत

 

करेंट लगने से युवक की मौत

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें