फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस की पूर्व MLA का बेटा निकला हत्यारा, सागर में युवक के सिर में मारी थी गोली, तीन गिरफ्तार

Thu, 20 Mar 2025 02:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

युवक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद आरोपियों ने युवक के शव को पॉलीथिन में लपेटा और कार में रखकर मेहर गांव में ले गए। जहां, शव को नदी के पास फेंककर वापस सागर आ गए। पकड़े गए आरोपियों में एक पूर्व कांग्रेस विधायक का बेटा भी है।   
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में होली पर हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने कांग्रेस की पूर्व विधायक के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने युवक की सिर के पीछे गोली मारकर हत्या की थी। 

विज्ञापन


बांदरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि 16 मार्च को मेहर नदी के पास एक युवक का पॉलीथिन में लिपटा हुआ शव मिला था। युवक की पहचान शनिचरी निवासी 32 वर्षीय देवा बाल्मीकि के रूप में हुई थी। सिर के पीछे से गोली मारकर उसकी हत्यता की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उसका शव परिजनों को सौंप दिया था और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।  

ये भी पढ़ें: रीवा में चने के दाने ने ली दो साल के मासूम की जान, मां के सामने तड़प-तड़पकर हो गई मौत, जानें मामला
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक देवा आपराधिक प्रवृत्ति का था। उस पर गोपालगंज थाने में 15 आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने देवा के करीबियों से पूछताछ की। इस दौरान उसके साथी बंटी ठाकुर ने बताया कि 15 मार्च की रात वह देवा को जतिन मौर्य के घर के पास छोड़कर गया था। इसके बाद पुलिस ने शनिचरी से बांदरी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें जतिन मौर्य की कार दिखाई दी। जतिन से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि उसके और देवा के बीच कुछ दिन पहले ही विवाद हुआ था।

ये भी पढ़ें: गला घोंटा, पत्थर से सिर कुचला, फिर गड्ढे में दबाया, ग्वालियर में 12 साल की मासूम 'कातिल' का कांड दहला देगा

क्यों की गई हत्या? 
पुलिस के अनुसार, देवा अक्सर जतिन को परेशान करता था। बीते दिनों हुए विवाद के दौरान देवा ने जतिन के घर का गेट भी तोड़ दिया था। देवा के बार-बार परेशान करने से जतिन तंग आ गया था। ऐसे में उसने अपने साथी राजा और इक्को के साथ मिलकर देवा को मारने की योजना बनाई। योजना के तहत जतिन ने पहले देवा को डफरिन अस्पताल के खंडहर पर अकेले बुलाया। देवा के वहां पहुंचने के बाद जतिन उसे शराब पिलाई। उसके नशे में होने पर रात करीब साढ़े दस बजे जतिन ने देवा के सिर में पीछे से गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 18 महीने पहले हत्या, अब लौटी महिला, परिवार ने किया था क्रियाकर्म, आरोपी जेल में कैद; बताया तब क्या हुआ था?

पॉलीथिन में लपेटकर फेंका था शव
हत्या के बाद जतिन, राजा और इक्को ने देवा के शव को पॉलीथिन में लपेटा और क्रेटा कार में रखकर मेहर गांव में ले गए। फिर शव को नदी के पास फेंककर वापस सागर आ गए।

पूर्व विधायक का बेटा निकला मुख्य आरोपी
पुलिस ने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपित जतिन मौर्य खुरई की कांग्रेस की पूर्व विधायक स्व. डॉ. मालती मौर्य का इकलौता बेटा है। डॉ. मालती मौर्य 1985 में कांग्रेस से खुरई की विधायक बनी थीं। जतिन का गढ़ाकोटा में एक पेट्रोल पंप भी है। उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। देवा की हत्या के आरोप में पुलिस ने जतिन और उसके दो अन्य साथियों को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया था। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों को जेल भेज दिया गया।  

ये वीडियो भी देखें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें