फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: बरोदिया नोनागिर की घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मिला गठित कांग्रेस का जांच दल, सीबीआई जांच की मांग की

Wed, 12 Jun 2024 12:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: जिले के बरोदिया नोनागिरी में दलित परिवार के साथ हुई घटना में वास्तविक तथ्यों को जानने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा बरोदिया नोनागिर में हुए हत्याकांड की जांच हेतु गठित जांच कमेटी ने मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। 
विज्ञापन
गठित कांग्रेस का जांच दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के खुरई विधानसभा अंतर्गत ग्राम बरोदिया नोनागिर की घटना की जांच और वस्तुस्थिति से अवगत होने के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक बाला बच्चन, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, विधायक फूल सिंह बरैया, विधायक नारायण पट्टा, सागर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद अहिरवार, मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार एवं महिला कांग्रेस नेत्री किरण अहिरवार की समिति ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

विज्ञापन


समिति के सभी सदस्य संयुक्त रूप से सागर के बड़ोदिया नोनागिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की सत्यता को जाना। इसके पहले भी घटना के एक दिन बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी स्वयं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ वहां पहुंचे थे।

कांग्रेस की उक्त समिति ने उक्त घटना को लेकर सागर एसपी अभिषेक तिवारी से भी मुलाकात की तथा सीबीआई जांच कराये जाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि प्रदेश में दलित वर्ग के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें