फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: सागर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कांड, मां-बाप की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या; आखिर क्या थी वजह?

Thu, 30 Oct 2025 10:08 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के देवरी में एक बेटे ने लोहे की रॉड से अपने माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

विज्ञापन
मृतक गणेश सेन का फाइल फोटो सफेद शर्ट पहने हुए हैं, मौके पर पहुंचा पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है, जबकि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देवरी तहसील की धुलतरा पंचायत के एनएच-44 के किनारे स्थित टिकरया तिराहा क्षेत्र में गणेश सेन और उनकी पत्नी शांति सेन की लाश उनके घर के आंगन में पाई गई। सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह बुंदेला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

दोनों के शव खून से लथपथ हालत में मिले
मौके पर दोनों के शव खून से लथपथ हालत में मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दंपती की हत्या उनके छोटे बेटे शिवराज सेन ने लोहे की रॉड से की है। मृतक के बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त घर में परिवार के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राहत : मां की ममता और पुलिस की मुस्तैदी की विजय, सागर में मिली शिवपुरी जिला अस्पताल से चोरी हुई नवजात बच्ची
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी
पुलिस ने आरोपी शिवराज सेन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें