फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: दोस्तों के साथ पार्टी करने गए युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कहा; मधुमक्खियों के हमले से मौत की आशंका

Tue, 02 Apr 2024 12:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: सागर के बहेरिया थाना थाना अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज के पास लक्ष्मीनगर से लगी हुई खुली जमीन पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया है। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशे में था और मधुमक्खियों के हमले से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बामोरा निवासी दिनेश पटेल पिता कमल पटेल सोमवार सुबह 5 बजे से अपने घर से गायब था। लक्ष्मीनगर के पास वह अपने चार-पांच दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। उसके बहनोई बिहारी पटेल के पास किसी का फोन पहुंचा कि दिनेश मैदान में पड़ा है तो वे पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बहेरिया थाना प्रभारी बीएस ठाकुर ने बताया कि दिनेश के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। मौके पर चूल्हा, लकड़ी आदि पाई गई है। कुछ युवकों के साथ दिनेश यहां पार्टी कर रहा था। इस दौरान पास में लगे पेड़ से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उसके साथी दिनेश को छोड़कर भाग गए।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार
संभवत: दिनेश ने शराब का सेवन ज्यादा कर लिया था, जिससे कि यह वहीं पड़ा रहा और मधुमक्खियों  ने उस पर हमला कर दिया। दिनेश के साथियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें