फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: कथावाचक और ढोलक मास्टर ने किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 04 Jun 2025 09:16 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के खुरई में एक कथावाचक और उसके ढपला वादक ने 16 साल की किशोरी का अपहरण कर उसके साथ लगातार तीन माह तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने यूपी के ललितपुर और झांसी में किशोरी को रखा हुआ था। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कथावाचक और उसके ढपला वादक ने 16 साल की किशोरी का अपहरण कर उसके साथ लगातार तीन माह तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने यूपी के ललितपुर और झांसी में किशोरी को रखा हुआ था।
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला 

यह पूरा मामला मालथौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। जहां फरवरी 2025 में गांव में कथा का आयोजन हुआ था। कथा करने आए कथावाचक गोविंददास शर्मा निवासी झांसी और ढोलक बजाने वाले उसके साथी राधे जोशी निवासी निवाड़ी ने कथा सुनने आई एक किशोरी से बात करना शुरू थी। इसके बाद किशोरी की बहन ने ढोलक बजाने वाले युवक की सोशल मीडिया आईडी उस युवक को दी, जो कथा करने आया था। फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें:  ट्राला पलटते ही चपटी हुई कार, चार बच्चों समेत दो परिवार में नौ मौतें; झाबुआ हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


13 फरवरी की रात को दोनों युवक बाइक से किशोरी के घर के पास पहुंचे और उसे फोन कर कहा कि अपनी मां के जेवर लेकर आओ। किशोरी दो जोड़ी पायल लेकर वहां पहुंची। इसके बाद दोनों ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और ओरछा ले गए। वहां एक होटल में कमरा लेकर उसे दिनभर रखा। फिर वे उसे ललितपुर ले गए, जहां एक व्यक्ति के घर में किराए पर कमरा लेकर किशोरी को दो महीने तक रखा। इस दौरान दोनों ने ने कई बार दुष्कर्म किया और शादी करने का झांसा देते रहे। दो माह बाद किशोरी को वह झांसी के पास भोजला गांव लेकर गए और वहां भी दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी की मांग भरवाकर चूडिय़ां पहना दी थीं, जिससे रहने के लिए कमरा मिल सके। मौका मिलने पर किशोरी ने अपने पिता को फोन लगाकर पूरी घटना बताई, तब पुलिस उसे वहां से निकालकर घर लेकर आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों को झांसी से गिरफ्तार किया है और दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें