फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: कुएं में विस्फोटकों की मदद से तोड़ा जा रहा था पत्थर, धमाके की चपेट में आकर चार लोग हुए गंभीर घायल

Mon, 22 Apr 2024 08:28 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: देवरी कला थाना क्षेत्र के ग्राम देगुवां में कुएं में ब्लास्ट के लिए खोदे जा रहे गड्ढे के दौरान डायनामाइट ब्लास्ट हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें तीन मजदूर और एक खेत मालिक का लड़का शामिल है।
विज्ञापन
कुएं में विस्फोटकों की मदद से तोड़ा जा रहा था पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देगुवा में खेत मालिक शिवकुमार कुमार टेनगुरिया के खेत में बने कुएं में गहराई बढ़ाने के लिए डायनामाइट ब्लास्ट करने के लिए गड्ढे किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक डायनामाइट ब्लास्ट हो गया।

विज्ञापन

 

इस दौरान कुएं के अंदर काम कर रहे तीन मजदूर कमलेश गौड़ निवासी चोरघबई, हुकुम गौड़ निवासी चोरघबई एवं राहुल पटेल निवासी डोंगरसलैया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं कुएं के ऊपर खेत मालिक का लड़का अभिषेक टेनगुरिया भी घायल हुआ है। इनमें तीन मजदूरों को बीएमसी रेफर किया गया है। वहीं अभिषेक को जबलपुर रेफर किया गया है। एसडीएम मुनव्वर खान ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है और ब्लास्टिंग कंप्रेसर मशीन को जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें