फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: कुएं की मुंडेर पर रखी थी चप्पल, अंदर झांकने पर मिला लापता युवक का शव

सार

सागर में लापता युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है। कुएं की मुंडेर पर उसकी चप्पल मिली थी। इसके बाद जब कुएं में झांका गया तो वहां उसका शव पानी में उतराता मिला। 
विज्ञापन
कुएं से युवक का शव मिलने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली जमुनिया से लापता हुए युवक का शव खेत में बने कुएं में मिला है। युवक की पहचान राज यादव (19) के रूप में की गई है, जो बुधवार शाम को घर से बगैर बताए कहीं चला गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने गांव और आस-पास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


परिजनों ने कुएं के पास राज की चप्पल और कपड़े देखे, जिससे उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सागर एसडीआरएफ (सर्वे ऑफ डेमोलिशन एंड रेस्क्यू फोर्स) को सूचित किया। एसडीआरएफ की टीम ने वॉटर कैमरों की मदद से कुएं में खोजबीन की और शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि घर में कोई विवाद नहीं था जो युवक के लापता होने का कारण हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

कुएं से युवक का शव मिलने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई।  

 

कुएं से युवक का शव मिलने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें