फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: कुएं में एक साथ मिला चार शव, मृतकों में तीन महिलाएं व एक बच्ची शामिल; इलाके में फैली सनसनी

Sat, 14 Sep 2024 02:21 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

MP: सागर जिले के देवरी में एक ही परिवार के चार शव कुएं में मिले हैं। जिनमें तीन महिलाएं और एक बच्ची शामिल हैं। दो महिलाएं फंदे पर लटकी मिलीं, जबकि बुजुर्ग महिला और बच्ची का शव पानी में मिला।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के देवरी थाना अंतर्गत ग्राम जेतपुर कोपरा गांव में शनिवार सुबह एक कुएं में तीन महिलाओं और एक बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनमें दो महिलाएं आधे भरे कुएं में फंदे पर लटकी मिलीं, जबकि एक वृद्ध महिला और बच्ची का शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कुएं से निकलवाने के लिए SDERF की टीम को बुलाया गया है। मामला देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव का है।
विज्ञापन


देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि महिलाओं की पहचान भारती लोधी, आरती लोधी, भागवती लोधी और रोमिका लोधी के रूप में हुई है। इनमें भारती और आरती देवरानी जेठानी हैं। वहीं इनकी सास भागवती लोधी और नातिन रोमिका लोधी का शव पानी में उतराता मिला है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

नविवाहिता के सुसाइड मामले से जोड़ा जा रहा
परिवार के सुरेंद्र लोधी ने बताया कि करीब एक साल पहले सोनू लोधी की पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। मामले में पुलिस ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मृतक भारती और आरती के पति जेल में हैं। सोनू की पत्नी के परिवार वाले आए दिन घर आकर गाली-गलौज करते थे, जिससे परिवार तनाव में रहता था। पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस सनसनीखेज मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मौके पर एफएसएल की टीम सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे है, जो सभी तथ्यों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें