सागर के एक लड़के ने दुबई जाकर इतिहास रच दिया। नौवीं के छात्र ने गणित के 200 कठिन सवाल महज 6 मिनट में हल कर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम कर भारत का नाम रोशन किया है। 16 वर्षीय नितिन पटेल ने मैथलो जीनियस इंटरनेशनल दुबई की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर फर्स्ट रैंक हासिल की है। उसके परिवार में खुशी का माहौल है और उसके घर लौटने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर के 20 देशों के 800 बच्चे दुबई पहुंचे थे, इसमें भारत से 20 और मध्य प्रदेश से दो बच्चे थे।
ये भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश में जारी रहेगी प्री-मानसून की बारिश, आज भी कई जिलों में अलर्ट, 10 जून तक आएगा मानसून
नितिन ने पिछले साल दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन किया था, इसके आधार पर विश्व प्रतियोगिता के लिए उसका चयन हुआ था। हालांकि, दुबई जाने के लिए खर्च खुद उठाना था। नितिन के पिता यशपाल पटेल किसानी करते हैं। नितिन को दुबई भेजने के लिए उनके दादा केसरी नंदन पटेल आगे आए और उन्होंने अपने पोते की खुशी के लिए पैसों का बंदोबस्त किया।
ये भी पढ़ें-
मेट्रो में उमड़ी भीड़, त्योहार जैसा माहौल, 15,000 यात्रियों ने लिया मुफ्त सफर का मजा
बताते चलें कि नितिन पटेल ने पिछले इस तरह के प्रश्नों को हल करने के लिए लिटिल फ्लावर अकादमी को जॉइन किया था और दुबई की प्रतियोगिता के लिए तीन महीने से तैयारी कर रहे थे। नितिन ने अकादमी के संचालक सहजल इरफान से प्रशिक्षण लिया। उन्होंने नितिन को इस मुकाबले के लिए जमकर तैयारी कराई। सहजल इरफान को भी बेस्ट फॉस्टेस्ट टीचर का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने कहा कि नितिन का दुबई में जीतना सागर के लिए बहुत बड़ी बात है और बहुत गर्व की बात है।