फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: भरोसा बना सबसे बड़ी भूल! बेटे के दोस्त ने किया विधवा के साथ दुष्कर्म, विरोध पर जान से मारने की कोशिश

Tue, 13 Jan 2026 03:47 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में रिश्तों और भरोसे को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विधवा महिला को उसी व्यक्ति ने निशाना बनाया जिस पर घर आने-जाने का भरोसा था।
विज्ञापन
पुलिस थाना मोतीनगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां एक 46 वर्षीय विधवा महिला के साथ उसी के बेटे के दोस्त ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर महिला की जान लेने की कोशिश भी की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के पति का कुछ समय पहले बीमारी के चलते निधन हो चुका है। महिला अपने बेटे के साथ रहती है। रविवार रात करीब 10 बजे वह भोजन करने के बाद सो गई थी। रात लगभग 12 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। महिला को लगा कि उसका बेटा काम से लौट आया है, इसी विश्वास में उसने दरवाजा खोल दिया।

ये भी पढ़ें- गुदड़ी के लाल कर गए कमाल, पार्क में बैठकर पढ़े और पा ली सरकारी नौकरी

विज्ञापन


दरवाजा खुलते ही सामने उसके बेटे का दोस्त हीरालाल खड़ा था। आरोप है कि हीरालाल ने महिला को धक्का देकर घर के अंदर गिरा दिया और दरवाजे की कुंडी लगा ली। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की और शोर मचाने लगी, तो आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में महिला के गले में गंभीर चोटें आई हैं और वह घटना के बाद से बेहद डरी-सहमी हुई है।

घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी हीरालाल का पीड़िता के घर पहले से आना-जाना था और वह उस पर गलत नजर रखता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें